विराट कोहली 2.6 करोड़ डालर की कुल कमाई के साथ फोर्ब्स की 2020 में विश्व में सबसे अधिक कमाई वाले खिलाड़ियों की सूची में एकमात्र भारतीय हैं तो वहीं इस कोरोना महमारी के कारण कई ऐसे भारतीय कारोबारी है जिनका अरबपति होने का स्थान नीचे चला जा रहा है। बता दें कि फोर्ब्स की 100 अरबपतियों की सूची में एचसीएल के शिव नाडर, कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक तथा अडाणी समूह के गौतम अडाणी कोरोना संकट के कराण इस सूची से बाहर हो गए हैं। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी अभी भी भारत के सबसे अमीर शखस की गिनती में बने हुए हैं। आइये जानते हैं कि फोर्ब्स की 2020 लिस्ट में कौन-कौन से भारतीय शामिल है। फोर्ब्स की 2020 लिस्ट में सबसे पहला नाम रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी का नाम आता हैं। ये दुनिया के अरबपतियों की सूची में 17वें स्थान पर हैं। अंबानी की इस समय कुल संपत्ति 44.3 अरब डॉलर है। वह अभी भारत के सबसे अमीर भारतीय है। फोर्ब्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते है भारतीय मुंबई के बड़े निवेशक राधाकृष्ण दमानी। ये अभी अरबपतियों की सूची में 34वें स्थान पर हैं। इंडिया के रिटेल किंग से जाने वाले दमानी की कुल संपत्ति 16.6 अरब डॉलर है। तीसरे स्थान पर एचसीएल के संस्थापक शिव नादर हैं। इनकी कुल संपत्ति 12.4 अरब डॉलर है। फोर्ब्स की 2020 लिस्ट में हिंदुजा ब्रदर्स भी शामिल है। इनकी कुल संपत्ति 12.2 अरब डॉलर है और अभी ये अरबपतियों की सूची में 116वें स्थान पर हैं।
