कू ऐप पर है रूस के दूतावास का वेरिफाइड अकाउंट

देहरादून। भारत और रूस के बीच राजनयिक संबंधों और दोस्ती के 75वें वर्ष की घोषणा करते हुए, भारत में रूसी दूतावास ने बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ऐप – पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दशकों से इन दो देशों के नेताओं, राजनयिकों और प्रतिष्ठित हस्तियों के बीच महत्वपूर्ण पलों को दिखाया गया है। कू ऐप पर अपने आधिकारिक हैंडल @rusembindia से हिंदी में पोस्ट करते हुए दूतावास ने बहुत गर्व और प्रशासन के साथ रूसी-भारतीय मित्रता के इतिहास में सबसे यादगार क्षणों को पेश किया।

Koo App

रूस और भारत के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की ७५वीं वर्षगांठ के अवसर पर १३ अप्रैल, २०२२ को नई दिल्ली में रूसी विज्ञान और संस्कृति केंद्र में एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया था https://india.mid.ru/en/news/new_delhi_celebrated_the_75th_anniversary_of_diplomatic_relations_between_russia_and_india/ हम अपने सभी भारतीय दोस्तों के हार्दिक बधाइयों के लिए आभारी हैं! जय हिंद! जय #дружбаदोस्ती View attached media content

Russian Embassy in India | भारत में रूसी दूतावास (@rusembindia) 14 Apr 2022

Koo App

गर्व और प्रशंसा के साथ हम इस दिन रूसी-भारतीय दोस्ती के इतिहास में यादगार पलों को याद करते हैं जो दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की ७५वीं वर्षगांठ का दिन है #дружбаदोस्ती View attached media content

Russian Embassy in India | भारत में रूसी दूतावास (@rusembindia) 13 Apr 2022

Koo App

उन लोगों पर शर्म आती है जो बुजुर्गों का मज़ाक़ उड़ाते हैं। यूक्रेनी राष्ट्रवादी अपने अनादर और अपमान के लिए काफ़ी मालूम हैं 😢 View attached media content

Russian Embassy in India | भारत में रूसी दूतावास (@rusembindia) 11 Apr 2022

Koo App

कू पर शेयर यह शानदार वीडियो पुरानी यादों को ताजा करता है। यह इतने वर्षों में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रपतियों द्वारा आदान-प्रदान की गई यात्राओं और संवादों व कलाकारों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव के साथ ही अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के 1984 में सोवियत सोयूज टी-11 अंतरिक्ष स्टेशन पर अंतरिक्ष मिशन को प्रदर्शित करता है। भारत और तत्कालीन सोवियत संघ के बीच संबंध आधिकारिक तौर पर भारत की स्वतंत्रता से पहले ब्रिटिश शासन के दौरान 13 अप्रैल 1947 को शुरू हुए।
भारत में रूसी दूतावास अक्टूबर 2021 में कू में शामिल हुआ। दूतावास कू ऐप पर देश भर के यूजर्स के साथ जुड़ते हुए, हिंदी और अंग्रेजी में विभिन्न राजनयिक पहलों और विकास पर सक्रिय रूप से अपडेट शेयर करता है। देसी भारतीय भाषाओं में आत्म-अभिव्यक्ति के सबसे बड़े मंच के रूप में कू ऐप भारतीयों को हिंदी, मराठी, गुजराती, पंजाबी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, असमिया, बंगाली और अंग्रेजी जैसी 10 भाषाओं में अपनी राय और विचारों को साझा करने का अधिकार देता है। प्लेटफॉर्म 3 करोड़ डाउनलोड का मील का पत्थर छू चुका है और राजनीति, खेल, मीडिया, मनोरंजन, आध्यात्मिकता, कला और संस्कृति के 7,000 से ज्यादा प्रतिष्ठित व्यक्ति कई भाषाओं में दर्शकों से जुड़ने के लिए सक्रिय रूप से मंच का लाभ उठाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *