विधि आयोग व मानवाधिकार संगठन ने हेरिटेज ग्रीन पुरकुल में मनाया हरेला

देहरादून। विधि आयोग उत्तराखंड एवं मानवाधिकार सामाजिक न्याय संगठन के संयुक्त तत्वावधान में मसूरी रोड स्थित हेरिटेज ग्रीन पुरकुल में हरेला पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन मानवाधिकार संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने किया। कार्यक्रम में पहुंचे उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने हरेला पर्व के बारे में बताते हुए कहा कि हरेला एक हिंदू त्योहार है जो मूल रूप से उत्तराखंड राज्य के वन क्षेत्र में मनाया जाता है। हरेला पर्व कैसे तीन बार आता है वर्ष में चैत्र मास अश्विन मास और श्रावण मास उत्तराखंड में श्रावण मास में पढ़ने वाले हरेला को भी अधिक महत्व दिया जाता है।   इस अवसर पर कवियत्री महेश्वरी कनेरी ने हरेला पर्व के अवसर पर अपनी कविताओं से लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति जस्टिस राजेश टंडन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि लोग अपने आप में सीमित न रहकर लोगों को भी पौधे बांटते हैं। हरेला त्योहार मानव को प्रकृति के साथ बैठना सीखा देता है। हरेला पर्व जीने की सीख देता है। पारिवारिक एकता को दर्शाता है चाहे कितना भी बड़ा परिवार हो हरेला पर्व के उपलक्ष्य में एक ही समय में एकत्रित हो जाते हैं। इस अवसर पर मानवाधिकार एवं सामाजिक संगठन के चेयरमैन अध्यक्ष सचिन जैन ने हरेला को उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र का प्रमुख त्यौहार बताते हुए कहा कि यहां देवभूमि में लोग काफी धूमधाम से इसे मनाते हैं। यहां के लोग इसे सुख समृद्धि और ऐश्वर्या का प्रतीक मानते हैं। हरेला त्योहार उत्तराखंड के अंदर 3 बार मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग छोटे बड़े का आशीर्वाद देकर रोली का टीका लगाकर मनाते हैं। हेरिटेज ग्रीन सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव ठाकुर ने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पुलिस शिकायत प्राधिकरण के अध्यक्ष बीएस वर्मा, मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, राज्य मंत्री राजकुमार पुरोहित, मुनेंद्र स्वरूप जैन, आशीष नौटियाल, नरेंद्र जैन, अर्चना जैन, अनिल वर्मा, गीता वर्मा, प्रोफेसर एमपी जैन, अशोक जैन, लक्ष्मी गुप्ता, राहुल चैहान, सचिन गुप्ता,  राजीव ठाकुर, शारदा गुप्ता, कमल रस्तोगी, राजकुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *