सदस्यता अभियान को हर मंडल में पर्व की तरह से मनाया जाए

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के बलबीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी के सदस्यता महा अभियान को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर की बैठक प्रदेश महामंत्री एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के महानगर सदस्यता प्रमुख राजू भंडारी ने ली। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री ने मोर्चा के मंडल सदस्यता प्रमुखों व सह प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान को आने वाले एक सप्ताह में हर मंडल में पर्व की तरह से मनाया जाए।  उन्होंने कहा कि सामान्य ही नहीं बल्कि प्रभावशाली लोगों को भी सदस्यता दिलाकर पार्टी से जोड़ने का काम किया जाए। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि पार्टी अपने हर कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है, साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करना होगा। उन्होंने प्रत्येक मंडल में सदस्यता अभियान को लेकर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र मोघा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को हर जाति, धर्म व वर्ग के लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का संकल्प लेकर अपने मिशन में जुटना है। जो लक्ष्य पार्टी ने सौंपा है उससे अधिक ही सदस्य बनने पर जोर देना होगा। बैठक में मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रवीन्द्र वाल्मीकि ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा ने महानगर के सभी 11 मंडलों में सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रमुखों व सह प्रमुखों को जिम्मेदारी सौंपी थी जिन्होंने अभियान को मिशन के तहत लेकर डोर टू डोर जनसंपर्क शुरू किया हुआ। इस अभियान में लोगों में सकारात्मक रूझान सामने आ रहे हैं। बैठक में अमर सिंह स्वेडिया, राजेश राजौरिया,पूर्व डीएसपी जगराम सिंह, पार्षद विशाल कुमार,  रविशंकर, जयपाल, महामंत्री अर्जुन बसौर, अतुल सोनकर, आशीष छाछर, पार्षद विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *