वाशिंगटन। से बीते कुछ वर्षों में जहां मोटापा दुनियाभर में सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्या बनने लगा है, वहीं दूसरी तरफ लोग फिटनेस के प्रति जागरूक भी हुए हैं। वजन घटाने और अच्छी सेहत के लिए लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से व्यायाम या योग करते हैं। हालांकि, घंटों व्यायाम के बाद भी कुछ लोग जल्दी वजन नहीं घटा पाते हैं। अब तक विशेषज्ञों का मानना था कि खानपान की आदत में सुधार ना करने के चलते ऐसा होता है। कई बार तो वजन घटने के बजाय बढ़ जाता है। एक नए शोध में सामने आया है कि वजन ना घटने के लिए केवल खानपान ही जिम्मेदार नहीं है। इसके पीछे कई अन्य कारण भी हैं, जिनमें व्यायाम करने का समय भी शामिल है।हर व्यक्ति पर व्यायाम के असर का पता लगाने के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ नार्थ कैरोलिना के डाटा विश्लेषक एरिक विल्स करीब एक दशक से शोध कर रहे थे। इस शोध में उनके साथ यूनिवर्सिटी ऑफ कंसास और यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो डेनवर के सहयोगी भी शामिल रहे। पहले उन्होंने मोटापे के शिकार 100 लोगों का अध्ययन किया। इस दौरान उन सभी को हफ्ते में पांच दिन एक जैसा ही वर्कआउट करना था। 10 महीने व्यायाम करने के बाद भी सबका वजन समान रूप से नहीं घटा था। शोधकर्ताओं के लिए यह परिणाम अजीब था, क्योंकि वह सब एक ही तरह का व्यायाम कर रहे थे। अब वैज्ञानिकों को इसका कारण ढूंढना था। वह जानना चाहते थे कि आखिर क्या वजह है कि व्यायाम का सब पर एक समान असर नहीं होता है। इसके लिए उन्होंने फिर शोध किया। इस बार प्रतिभागियों से वर्कआउट कराने के साथ उनके खाने और वर्कआउट के समय का भी डाटा जुटाया गया।
Related Posts
November 27, 2025
0
महाराज ने की यूपी के मुख्यमंत्री योगी से शिष्टाचार भेंट
November 26, 2025
0
विधि-विधान से श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हुए
November 15, 2025
0
