D.NEWS DEHRADUN : लोहाघाट : छमनियां चौड़ स्थिति 36 वीं वाहिनी आइटीबीपी में शुक्रवार को सेवानिवृत पूर्व सैनिकों की मासिक बैठक आहूत की गई। जिसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव ने पूर्व सैनिकों के लिए सरकार द्वारा चलाई गई लाभकारी योजनाओं के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधि समस्याओं का समाधान किया। पूर्व सैनिकों को हर समस्या का समाधान करने का आश्वासन भी दिया। द्वितीय कमान बृज मोहन सिंह ने पूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए चलाई गई योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान बल से सेवानिवृत आरपी ओली, गिरीश चंद्र ओली, मदन सिंह, दरवान सिंह ढेक, नारायण सिंह, नरेश मौनी, उमापति, दुर्गादत्त सहित दर्जनों पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
Post Views: 445