देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी ने प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आम आदमी पार्टी की प्रस्तुति को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष दीपक वाली के अनुमोदन के बाद टीवी चैनलों पर परिचर्चा करने हेतु अधिकृत टीवी पैनलिस्ट और प्रदेश प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की।
आम आदमी पार्टी ने गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र से रविंद्र सिंह आनंद और देवेंद्र सिंह कोटलिया को मीडिया इंचार्ज बनाया है।
आम आदमी पार्टी ने 7 नए प्रदेश प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की जिनमें श्री राजू मौर्य प्रदेश प्रवक्ता ,श्रीमती हेमा भंडारी प्रदेश प्रवक्ता ,एडवोकेट महक सिंह सैनी प्रदेश प्रवक्ता ,श्री प्रदीप दुमका प्रदेश प्रवक्ता ,श्री अखिलेश टम्टा प्रदेश प्रवक्ता ,सुश्री संगीता शर्मा प्रदेश प्रवक्ता और सुश्री पुष्पा चौहान प्रदेश प्रवक्ता।
आम आदमी पार्टी ने आज 14 मीडिया पैनलिस्टों की लिस्ट भी जारी की जो आम आदमी का पक्ष मीडिया में रखेंगे,जिन लोगों को टीवी पैनलिस्ट की जिम्मेदारी दी गई है उनके नाम इस प्रकार हैं।
एडवोकेट बसंत कुमार वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री शिशुपाल रावत प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री दिग मोहन नेगी प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती डिंपल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती उमा सिसोदिया प्रदेश उपाध्यक्ष,श्री राजू मौर्य प्रदेश प्रवक्ता, सुश्री पुष्पा चौहान प्रदेश प्रवक्ता, सुश्री संगीता शर्मा प्रदेश प्रवक्ता,श्रीमती हेमा भंडारी प्रदेश प्रवक्ता, श्री अमेंद्र बिष्ट वरिष्ठ नेता, श्री गणेश भट्ट वरिष्ठ नेता, श्री विशाल चौधरी वरिष्ठ नेता, श्री विजय सिंह कुमार जिला अध्यक्ष परवा दून, कुमारी आरती राणा युवा नेत्री।