
Dehradun: औद्योगिक विकास मंत्री गणेश जोशी ने पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रणम कर उद्यमियों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने माह प्रबंधक सिडकुल को हर महीने जनपद का दौरा कर उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के निर्देश भी दिए । उन्होंने बताया की सूक्ष्म रोजगार योजना के तहत सकरार इच्छुक लोगों को दस हजार रुपये देगी, जिसमें पांच हजार की छूट दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने सिडकुल क्षेत्र की बिजली, सड़क और पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को पहाड़ी क्षेत्रों में उद्योगों को बचाने के लिए सर्वे कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि सैन्य धाम भव्य बनाया जाएगा। प्रथम विश्वयु़द्ध से लेकर अब तक के शहीद हुए सैनिकों के घर जाकर हम उनके परिवार को सम्मानित करेंगे और उनके घर की मिट्टी लाकर सैन्य धाम बनाएंगे।
