तीन दिवसीय स्वस्थ्य शिविर को लेकर बैठक का आयोजन

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर सेवा दल प्रथम स्वास फाउंडेशन स्पार्क मिडा और दून इंटरनेशनल स्कूल देहरादून द्वारा आगामी 14 ,15, 16 मई को तीन दिवसीय निशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर एवं विशाल चिकित्सा शिविर को लेकर आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर देहरादून में परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रविंद्र पुरी जी महाराज अध्यक्ष श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पावन सानिध्य में बैठक रखी गई जिसमें शिविर होने वाले तमाम व्यवस्थाओं की जोर शोर से तैयारियां प्रारंभ की गई

दून इंटरनेशनल स्कूल इंदर रोड डालनवाला देहरादून में लगेगा तीन दिवसीय शिविर

शिविर की मुख्य संयोजिका डॉ श्रीमती अनामिका जिंदल एवं संयोजक संजय कुमार गर्ग ने संयुक्त रूप से अवगत करवाया कि यह शिविर आगामी 14 मई को दोपहर 1:00 बजे से प्रारंभ होगा 16 मई 2022 की सायं काल में विश्राम लेगा शिविर का लाभ प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य है जिनका पंजीकरण समय पर हो जाएगा उन तमाम लाभार्थियों के चिकित्सा परामर्श के आधार पर शिविर स्थल में ही कृत्रिम लगाए जाएंगे

निम्न नंबरों पर करवाए पंजीकरण

पंजीकरण करवाने के लिए निम्न नंबरों
9412973492,। 8430503030, 9999698090
पर s.m.s. व व्हाट्सएप के माध्यम से अपना नाम उमर और बीमारी का नाम लिखकर पंजीकरण करवाया जा सकता है किसी कारणवश यदि पंजीकरण ना करवा पाए तो उनका पंजीकरण स्थिति एवं परिस्थितियों के अनुसार शिविर स्थल पर भी करवाया जा सकता है इसके लिए आधार कार्ड का होना आवश्यक है उत्तराखंड उत्तर प्रदेश आदि से कोई भी अपना पंजीकरण करवा सकता है उत्तराखंड वासियों को प्राथमिकता दी जाएगी अभी तक लगभग 95 पंजीकरण करवाए जा चुके हैं प्रथम चरण में 10 मई तक पंजीकरण करवाए जा सकते हैं
विशेष रुप से कृत्रिम पैर कैलिपर के साथ ही पहली बार स्वचालित हाथ जिनकी कीमत लाखों में आती है वह निशुल्क लगाए जाएंगे इसी के साथ-साथ एनआईबीएच के सहयोग से वैशाखी व्हीलचेयर ट्राई साइकिल कानों की सुनने की मशीन, छड़ी आदि भी चिकित्सक के परामर्श के आधार पर वितरित होंगी
खाने रहने की होगी निशुल्क व्यवस्था

दिव्यांगों के खाने व रहने की व्यवस्था आयोजक मंडल द्वारा निशुल्क की जाएगी

राजीव गांधी कैंसर इंस्टिट्यूट की टीम जौली ग्रांट हिमालयन हॉस्पिटल की टीम भी करेगी कैंसर की निशुल्क जांच

14 मई को राजीव गांधी कैंसर इंस्टिट्यूट नई दिल्ली, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट की टीम कैंसर की निशुल्क जांच करेगी

15 मई को होगी आम जनता के लिए चिकित्सकों की ओपीडी

15 मई 2022 रविवार को आम जनता के लिए जनपद देहरादून के लगभग 25 प्रख्यात चिकित्सकों की टीम एवं महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून जिसमें विशेष रूप से आंख नाक कान फिजीशियन दंत चिकित्सा ऑर्थोपेडिक की टीम निशुल्क जांच कर दवाइयां वितरित करेंगी

दून इंटरनेशनल स्कूल कि है भागीरथी सहयोग

संयोजक द्वारा अवगत करवाया गया कि दून इंटरनेशनल स्कूल का उपरोक्त कार्यक्रम को करवाने में भागीरथी सहयोग किया जा रहा है जिस के क्रम में निशुल्क विद्यालय उपलब्ध कराना और साथ ही साथ विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं को भी उपलब्ध कराना इसके लिए दून स्कूल साधुवाद के पात्र है

दिव्यांगों अन्य सेवाएं

दिव्यांगों के विकास के लिए शिविर में ही अन्य सुविधाएं भी भी जाएंगे जिसके लिए विशेषज्ञों की टीम आ रही है

बैठक में आज सर्वश्री डॉ अनामिका जिंदल प्रदीप गर्ग इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बड़थ्वाल सुनील अग्रवाल शशिकांत सिंगल नवीन गुप्ता विक्की गोयल पुनीत मेहरा आलोक थपलियाल आदित्य अग्रवाल अभय उनियाल इंदु बाला एडवोकेट राजकुमार गुप्ता ललित आहूजा संजय कुमार गर्ग आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *