देहरादून: (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) करीब सात साल पहले एक हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया था. दिवाली की रात हुए इस हत्याकांड में एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. अपने ही परिवार के सदस्यों की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी हरमीत सिंह को देहरादून के कोर्ट ने सोमवार को दोषी ठहरा दिया था. अब मंगलवार को कोर्ट ने हरमीत को फांसी की सजा सुनाई है. इस मामले में चश्मदीदी गवाह हरमीत का नाबालिग भांजा था जिसे हरमीत ने छोड़ दिया था.
गौरतलब है कि देहरादून के आदर्शनगर में 24 अक्तूबर 2014 को दिवाली की रात हरमीत सिंह ने अपने पिता, सौतेली मां, सौतेली बहन और भांजी की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी थी. इस दौरान हरमीत की बहन गर्भवती थी और कोर्ट ने उसे गर्भ में पल रहे बच्चे की हत्या का भी दोषी करार दिया.


