D.NEWS DEHRADUN जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट में खराबी आने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह फ्लाइट सुबह साढ़े सात बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी, लेकिन सुबह आठ बजे टेक ऑफ करने में तकनीकी खराबी सामने आ गई। इस दौरान इसमें सवार यात्रियों को दूसरी फ्लाइटों से दिल्ली भेजा गया।
यह फ्लाइट सुबह साढ़े सात बजे दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची थी, जिसे आठ बजे वापस दिल्ली लौटना था। दिल्ली जाने के लिए इस फ्लाइट पर 48 यात्री सवार भी हो चुके थे। लेकिन तकनीकि खराबी आने के कारण प्लेन टेक ऑफ नहीं हुआ। इसके बाद यात्रियों को फ्लाइट से उतारा गया और दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि स्पाइसजेट की फ्लाइट में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके बाद दिल्ली से इंजीनियरों की टीम को बुलाया गया और फ्लाइट की तकनीकी खराबी दूर की गई। दोपहर करीब डेढ बजे यह फ्लाइट दिल्ली के रवाना हुई। इस दौरान सभी 48 यात्रियों को दूसरी फ्लाइटों से दिल्ली से भेज दिया गया था।