
देहरादू: (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देहरादून स्तिथ राजीव भवन, राजपुर रोड उत्तराखंड काँग्रेस कमेटी कार्यलय में ध्वजारोहण किया गया जिसके मुख्य अतिथि उत्तराखंड काँग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री गणेश गोदियाल जी उत्तराखंड विधानसभा में काँग्रेस विधान मंडल के नेता प्रतिपक्ष एवं उत्तराखंड काँग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री प्रीतम सिंह जी रहे।
इस कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद वंदेमातरम गीत गाया गया, वंदेमातरम गीत के बाद राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड काँग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश रस्तोगी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनमोहन शर्मा जी, प्रदेश महासचिव श्री जसबीर प्रधान जी, प्रदेश सचिव श्री नीरज त्यागी जी, उत्तराखंड काँग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव श्री प्रवीण त्यागी (टीटू भाई), उत्तराखंड काँग्रेस सेवादल देहरादून महानगर अध्यक्ष श्री राजकुमार यादव जी, महानगर उपाध्यक्ष श्री कृष्ण पल जी, महानगर उपाध्यक्ष श्री ललित मोहन थपलियाल जी, महानगर महासचिव श्री वनिष कान्त चहल जी, प्रदेश महिला सचिव श्रीमती अलका शर्मा जी, महानगर महिला अध्यक्ष श्रीमती सावित्री थापा जी, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती शीला श्रीवास्तव जी, वार्ड 77 अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश जी, श्री नानकचंद, श्री जसपाल सेठी जी, श्री ज़ाहिद जी, श्री सलीम शाह जी, श्री अमीर शाह आदि उपस्थित रहे।

