दो लाख लोगो तक पहुंचाएंगे रेडक्रास के सिद्धांत : बुटोइया

D.NEWS DEHRADUN :राजकीय इंटर  कॉलेज छरबा के शिक्षक ,उत्तराखंड विद्यालयो शिक्षा परिषद सदस्य व जूनियर रेडक्रास के कोर्डिनेटर श्री जितेन्द्र बुटोइया ने छरबा में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में स्वयं सेवियो के साथ अपना जन्मदिन मनाया।  केक काटा और कहा कि वह उत्तराखण्ड में रेडक्रास के सात सिद्धांत को दो लाख लोगो तक पहुंचाएंगे। उन्होंने स्वयं सेवियो को भी जानकारी देते हुये।  सात सिद्धांतों  के बारे में बताया मानवता ,निष्पक्षता , तटस्थता, स्वतन्त्रा ,स्वैच्छिक ,सेवा, एकता, सार्वभौमिकता। श्री बुटोइया ने कहा कि व्यक्तित्व में निखार व चरित्र निर्माण से ही राष्ट्र  निर्माण व् राष्ट्र का विकास संम्भव है। उन्होंने बताया कि अन्तराष्ट्रिय नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली ( चार बार )  रेडक्रास एक मात्र संस्था  है। भारत में रेडक्रास  की स्थपना 1920 में हुई थी।  जिससे 2020 में 100 पूरे हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *