
देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) यह प्रशिक्षण पिछले एक महा से चलाया गया। जिसमें 35 महिलाओं ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया। यह प्रशिक्षण भाउवाला के बहुगुणा मार्ग पर स्थित गांव भगवानपुर में हुआ। ग्रामीण महिलाओं ने इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमे केंद्र की जिम्मेदारी केंद्र प्रभारी नीलम डंगवाल जी को दी गई। तथा प्रशिक्षण अध्यापिका शालू ने सुचारू रूप से अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद प्रकाश जी ने महिलाओं का उत्साह बढ़ाते हुए। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिसमें ब्यूटीशियन प्रशिक्षण में प्रथम स्थान पूजा बुटोला ने प्राप्त किया वहीं द्वितीय स्थान रानी देवी तथा तृतीय स्थान पर पूजा ने प्राप्त किया।