पद्मश्री डॉ आर के जैन के आवास पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेशजी का हुआ भव्य स्वागत

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) पद्मश्री डॉ आर के जैन- संस्थापक सी एम आई अस्पताल के इंदर रोड स्थित आवास पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश जी का देवभूमि उत्तराखंड में पधारने पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारियों द्वारा हार्दिक अभिनन्दन किया गया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने समर्पित स्वयं सेवक इंद्रेश जी सहित सभी उपस्थितो का परिचय करवाते हुए संस्था के कार्यों एवं उद्देश्यों से अवगत करवाया । संक्षिप्त आयोजन में राष्ट्रीय संगठनमंत्री रोशन लाल अग्रवाल ने मुख्य अतिथि इंद्रेश जी के राष्ट्र के प्रति जीवन की जानकारी प्रदान करते हुए अभिनंदन किया। डा आर के जैन ने देवभूमि में चार धाम यात्रा सहित राज्य के विकास कार्यों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि इंद्रेश जी ने सीमा पर तैनात सभी सैन्यकर्मियों को नमन करते हुए कहा कि महाराज अग्रसेन अकेले ही ऐसी विभूति थे,जो द्वापर और कलियुग के प्रत्यक्षदर्शी रहे हैं। जिन्होंने साक्षात भगवान श्री कृष्ण और महालक्ष्मी माता के दर्शन किये। अपने उद्बोधन में छोटे छोटे अनेक वृतांत सुनाकर उन्होंने सभी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर श्री इंद्रेश जी की गरिमामयी उपस्थिति में पद्मश्री डॉ आर के जैन तथा अशोक गोयल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पश्चिमी उत्तराखंड के संरक्षक भी मनोनीत कर उनका अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि तथा घोषित संरक्षकों को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारियों द्वारा स्मृति स्वरूप में अग्रकुल शिरोमणी महाराजा अग्रसेन जी के चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस संक्षिप्त समारोह में राष्ट्रीय कवि संगम के संरक्षक अशोक गोयल, इं गोपाल कृष्ण मित्तल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठनमंत्री रोशन लाल अग्रवाल, प्रदेश चैयरमेन पराग गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल,संरक्षक इं एम सी गुप्ता,हरीश मित्तल,ईश्वर चंद अग्रवाल,महिला प्रदेश अध्यक्ष रीता गोयल, संगठन मंत्री डॉ मुकेश गोयल, महामंत्री संजीव अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोती दीवान, सम्पर्क प्रमुख विशाल जिंदल सहितअन्य पदाधिकारियों में राजन गोयल, जितेंद्र कुमार, ऋतु गोयल,सुरेंद्र अग्रवाल (पत्रकार) नरेंद्र गोयल,अरविंद अग्रवाल,डॉ सुनील अग्रवाल (एम डी एस), सत्य प्रकाश गोयल, डॉ मुकेश जैन, उपेंद्र जी, प्रमोद गुप्ता, अशोक बंसल उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल द्वारा प्रकाशनार्थ प्रेषित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *