देहरादून: (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) विलासपुर कान्डली,व मसंदावाला और आस पास के क्षेत्र के लोगों ने में आतंकवाद का पुतला दहन किया
आज विलासपुर कान्डली के सैकड़ों लोगों ने दुर्गा शाखा के (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के आवाह्न पर पहलगाम में मारे गए बेगुनाह सैलानियों की घोर भर्त्सना करते हुए, पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला दहन किया, आक्रोशित लोगों ने कहा कि दानव रूपी आतंकवादियो ने धर्म पूछ पूछ कर बेगुनाह सैलानियों की नृशंस हत्या की,गांव के सभी लोगों ने इस कुकृत्य की की निंदा करते हुए एकजुट होने का संकल्प लिया, जागो हिन्दू जागो के नारों के साथ गांव की गली गली गूंज उठी,यह जानकारी दुर्गा शाखा के मुख्य शिक्षक कुलदेव सिंह नेगी ने दी,इस अवसर पर दुर्गा शाखा के जगदीश पांडे,गिरीश उनियाल, ख्यालिदत्त पान्डे, विक्रम कन्डारी, बसंत गिरि, लक्ष्मण खनका, हंसादत जोशी,मोहन सिंह मेहरा, महिपाल सिंह नेगी, कुंदन बफीला, त्रिलोक सिंह विष्ट,सुनील कुमार, श्रीकृष्ण भट्ट, धीरेन्द्र सिंह रावत इत्यादि स्वयं सेवकों के अलावा बड़ी संख्या में बुजुर्ग व मातृशक्ति उपस्थित थीं।