पहाड़ों में हिमपात, मैदानी इलाकों में शीतलहर की चेतावनी

 

Image result for himpat

D.NEWS DEHRADUN :  मौसम विभाग ने पहाड़ों में हिमपाल और मैदानी इलाकों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे लेकर सभी डीएम और आपदा प्रबंधन इकाई को अलर्ट किया है।

प्रदेश के मैदानी इलाकों देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर जारी रहेगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं, कोहरा भी छाए रहने की संभावना जताई गई है। पहाड़ी इलाकों में हिमपात होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में ठंड से पारा सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे चला गया है। रात और सुबह-शाम में सर्दी में इजाफा हो गया है।

देहरादून में ही शुक्रवार को अधिक तापमान 22.7 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मैदानी इलाकों में शीतलहर जारी रहेगी। वहीं पहाड़ी इलाकों में हिमपात हो सकता है। डीएम और आपदा प्रबंधन को अलर्ट जारी किया गया है। वहीं लोगों से भी तमाम सावधानियां बरतने को कहा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *