D.NEWS देहरादून: कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि एक साल में प्रशिक्षण के बाद राज्य के 13 हजार आठ सौ लोगों को रोजगार दिया गया है। साथ ही, किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण देकर आर्थिक स्थिति सुदृढ़ की गई। इधर, रायपुर, प्रेमनगर और धर्मपुर मंडल की कार्यकारिणी में लोकसभा और नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया। शहर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की चार कार्यसमिति की बैठक अलग-अलग मंडलों में हुई। धर्मपुर ग्रामीण और प्रेमनगर-कांवली मंडल की बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। क्षेत्रीय विधायक हरबंस कपूर ने विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यो के बारे में बताया। बैठक में महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, मंडल अध्यक्ष राजेश कंबोज, हरिद्वार लोस प्रभारी राकेश गिरी, प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट, महामंत्री जितेंद्र रावत, पुष्कर चौहान, कमल राठौड़, संजय, मधु व्यास, लवली आदि मौजूद रहे। इधर, पंडित दीनदयाल नगर मंडल धर्मपुर की कार्यकारिणी में मुख्य अतिथि विधायक विनोद चमोली शामिल हुए। इस दौरान अध्यक्ष अनंत सागर, महामंत्री महेश पाडे ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा और नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की। बैठक में महानगर प्रभारी गजराज सिंह बिष्ट, मंडल प्रभारी सीताराम भट्ट, सहदेव सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा रायपुर मंडल की कार्यसमिति में सांसद राज्यलक्ष्मी शाह ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र और राज्य की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक को रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, मंडल अध्य्क्ष राजेश शर्मा, प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल गामा ने संबोधित किया। इस मौके पर मंडल की कार्यकारिणी का जल्द विस्तार देने की घोषणा की गई। बैठक में महामंत्री इतवार सिंह रमोला, राजकुमार पुरोहित, त्रिलोक बिष्ट, सुनीता थापा, पुष्पा बर्थवाल, बीना बहुगुणा, कवीन्द्र सेमवाल, आदि मौजूद रहे। इन योजनाओं की दी जानकारी मंडल कार्यकारिणी में भाजपाईयों ने पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जन-धन योजना, मुद्रा योजना, शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना, पीएम सड़क योजना, दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्जवला योजना ज्योति बीमा, अटल पेंशन, सुकन्या योजना के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई। शहीद की पत्नी का सम्मान लाडपुर में हुई रायपुर भाजपा की बैठक में कश्मीर में शहीद अजयवर्धन की पत्नी लक्ष्मी तोमर को सम्मानित किया गया। टिहरी सासद राज्यलक्ष्मी शाह ने शॉल देकर उन्हें सम्मानित किया।
Related Posts

September 26, 2023
0
डेंगू का लारवा मिलने पर नगर निगम कर रहा चालान की कार्रवाई : नगर आयुक्त

September 26, 2023
0
लोगों की जागरूकता से होगा साइबर अपराध कम : SSP STF

September 26, 2023
0