
देहरादून: भारतीय बौद्ध संघ राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक जोशी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में संघ को और कैसे मजबूत किया जाए इस पर चर्चा हुई और एक अनुशासन समिति का गठन किया गया। भगवान गौतम बुद्ध और बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के विचारो को कैसे घर घर तक पहुंचाया जाए इस पर सब के विचार सुने गए ।बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघ प्रिय राहुल जी की अध्यक्षता में हुई ।बैठक में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रहलाद भाई चौहान जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जगराम सिंह जी, श्री रूपेश मेहरा जी,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री अमर सिंह जी,राष्ट्रीय महासचिव श्री भगवानदास जी,राष्ट्रीय सचिव श्री पुष्प कांत महावर जी,श्री रोशन बिड़लान जी,महिला राष्ट्रीय सचिव श्रीमती पुष्पा सरसुनिया जी,महाराष्ट्र प्रदेश डॉ मिलिंद नखाले जी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रमोद सरोज जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह कुशवाहा जी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप सोनकर जी,दिल्ली प्रदेश सह संगठन महासचिव श्री महेंद्र पीपल जी उपस्थित रहे ।

