Breaking News

महिलाओं ने तीज पर बिखेरा रंग, ढोलक की थाप और डीजे की धुन पर जमक थिरकीं

महिलाओं ने तीज पर बिखेरा रंग, ढोलक की थाप और डीजे की धुन पर जमक थिरकीं
तीजोत्सव में महिलाओं ने जमकर रंग बिखेरा। ढोल की थाप और डीजे की धुन पर महिलाएं खूब थिरकीं। इस दौरान उन्होंने शिव-पार्वती की पूजा का महत्व बताया।

D.NEWS DEHRADUN सावन आते ही चारों ओर हरियाली सी छा गई है। श्रावण मास में हरियाली तीज के कार्यक्रमों में महिलाओं ने हरी चूड़ियां, हरे परिधान पहन, हाथों में मेंहदी रचाए सावन की खुशी मनाई। कहीं ढोल-मंजीरों की थाप तो कहीं डीजे पर बजते संगीत पर महिलाएं जमकर थिरकीं। इस मौके पर राधा-कृष्ण व गोपियों की अठखेलियां, प्रिय मिलन और प्रकृति प्रेम को दर्शाया गया।

56 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में उषा नगलिया पहले, सुमन नागलिया दूसरे, अमृता शरण तीसरे स्थान पर रहीं। तीज क्वीन, डांस क्वीन, मेहंदी प्रतियोगिता की निर्णायक रुचि अग्रवाल व डॉ. अंजुम अग्रवाल रहीं। इस दौरान संयोजिका मीनाक्षी अग्रवाल, वर्षा गोयल, अरुण लता गोयल, क्षमा गोयल, शारदा गुप्ता आदि शामिल रहीं। उत्तरांचल महिला एसोसिएशन का तीज कार्यक्रम सुभाष रोड स्थित एक होटल में संपन्न हुआ। तीज क्वीन का ताज तनुजा शर्मा के सिर पर सजा। दूसरे और तीसरे स्थान पर स्वाति लखेड़ा और शैली चांदना रहीं।

वहीं तीज मल्लिका में मेनका बहल, गीता पांडे, मंजू सेमवाल अव्वल रहीं। अर्चना सिंघल ने ‘खत लिख दे’ पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर एसोसिएशन की अध्यक्ष साधना शर्मा ने सभी को हरियाली तीज का महत्व बताया। उधर, लॉयनेस क्लब मेन के तीज का कार्यक्रम पटेलनगर स्थित एक होटल में धूमधाम से आयोजित किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने पुराने फिल्मी गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। नृत्यों के माध्यम से ब्रज और वृंदावन की झलक पेश की गई। ग्रुप डांस में पुष्पा भल्ला और अनुराधा गर्ग की जोड़ी, लघु नाटिका में राज शिप्ले और अतिथि नृत्य में अंशिका जैन ने बाजी मारी।

महिलाओं को चूड़ी, बिंदी, अंगूठी, मांगटीका आदि सरप्राइज गिफ्ट दिए गए। इस दौरान अध्यक्ष सीमा जैन, सचिव संगीता जैन, अनामिका जिंदल, विभा जैन, रेणु जैन आदि मौजूद रहीं। जैन सभा में भी आदि अनादि संभाग की ओर से रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर महिलाओं के लिए आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें महिलाओं ने चूड़ी, बिंदी, झुमके आदि सौंदर्य प्रसाधन की खरीददारी की। कार्यक्रम का संचालन संभाग की प्रदेश अध्यक्ष कल्पना जैन ने किया। इस दौरान संगठन की जिलाध्यक्ष अनीता जैन, रेनू जैन, उमा जैन, वंदना जैन आदि मौजूद रहीं।

वहीं इंजीनियर्स एनक्लेव महिला क्लब की ओर से जीएमएस रोड स्थित कम्युनिटी सेंटर में तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के गीत गाए। इंगिता तिवारी ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ ही नृत्य नाटिकाएं भी पेश की गई। क्लब की अध्यक्ष आशा गर्ग ने कहा कि तीज महिलाओं को नई ऊर्जा देता है। इस दौरान संगीता मित्तल, हीरा असवाल, कविता बिष्ट, एकता, श्वेता, केतकी चौधरी आदि मौजूद रहीं। तीज में छाया फैशन शो राजपुर वूमेंस क्लब की ओर से चकराता रोड स्थित एक होटल में आयोजित तीज के कार्यक्रम में फैशन शो की धूम रही।

महिलाओं ने खूबसूरत परिधानों में कैटवॉक कर जलवे बिखेरे। साथ ही राजस्थानी, पंजाबी लोकगीतों पर नृत्य भी किया। इडली खाने की प्रतियोगिता में भी महिलाएं उत्साहित नजर आई। इस मौके पर क्लब की निदेशक रश्मि ने सावन पर शिव-पार्वती की पूजा का विशेष महत्व बताया। इस दौरान रोमा मल्होत्रा, राशि, सुनीता, रेनू, हरनीत कौर आदि शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *