
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और प्रदेश में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होने केन्द्र में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कार्मिकों को राज्य में आपदा की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिये। उन्होंने आपदा से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को दिए जाने और आपदा की स्थिति में क्विक रेस्पोंस सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन सचिव एस ए मुरूगेशन और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

