यूथ कांग्रेस ने जय जवान अन्याय के विरुद्ध न्याय का युद्ध कार्यक्रम का पोस्टर किया लाँच


देहरादून- (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से जुट गई है। चुनाव को लेकर यूथ कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उत्तराखंड में काम कर रही है। वहीं युवा कांग्रेस प्रभारी शिवि चौहान ने आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर बताया कि पहले प्रदेश का युवा देश सेवा की भावना लेकर सेना में भर्ती होता था। लेकिन अब युवा जब से अग्निवीर योजना लागू हुई तब से युवा देश सेवा तो कर सकता लेकिन अपना घर नहीं चला सकता हैं। अपने कार्यकर्ता को टारगेट ना देकर ज्यादा से ज्यादा लोगो तक जय जवान अन्याय के विरुद्ध न्याय का युद्ध कार्यक्रम को पहुंचाया जाए। जिससे इस का लाभ मिल सके। वही उन्होंने ये भी बताया की अग्निवीर योजना से पहले लगभग 34 लाख युवा सेना में भर्ती होते थे। लेकिन अब युवा सेना में लगभग 10 लाख ही भर्ती होते हैं। प्रदेश के दोनों मंडलो में पधाधिकारियों जिम्मेदारी भी सौंप दी गयी हैं। वही ये भी बताया की गढ़वाल मंडल की जिम्मेदारी नवीन रमोला को सौंपी तो दूसरी तरफ कुमांऊ मंडल की जिम्मेदारी भुवन चौबे को सौंपी हैं। यूथ कांग्रेस लगातार कई कार्यक्रम कर रही है। इन कार्यक्रमों में बूथ जोड़ो युथ जोड़ो, न्याय दो,रोजगार दो और अभी अग्निवीर का भारी संख्या में विरोध जो रहा है। साथ ही साथ हम लोग ऑनलाइन फॉर्म भी भरा रहे हैं जिसमें सभी के डेटा को सेव रखा जाता है और घर घर जा कर सभी से संवाद किया जा रहा है। उनकी मूलभूत समस्याओं को सुनकर और राज्य की दुर्दशा के विषय में उनको बता कर उनसे देश बचाने और राज्य बचाने के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *