शिव सेना कार्यकर्ताओ ने गांधी पार्क मे शहीदों को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

देहरादून 26 जुलाई। आज पूरा देश 19वा कारगिल विजय दिवस मना रहा हैं। राजधानी दून मे शिव सेना कार्यकर्ताओ ने गांधी पार्क मे शहीदों को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शिव सैनिकों ने दीप दान भी किया। आज साय 5.30 बजे शिव सैनिक उत्तराखंड प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार के मार्ग दर्शन मे गांधी पार्क पहुंचे। जहां उन्होंने19वे कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहिदों को पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर शिव सैनिकों को संबोधित करते हुए गौरव कुमार ने कहा कि 26 जुलाई 19वाँ कारगिल विजय दिवस वो विजय जिसका मूल्य वीरों के रक्त से चुकाया गया, वो दिवस जिसमें देश के हर नागरिक की आँखें विजय की खुशी से अधिक हमारे सैनिकों की शहादत के लिए सम्मान में नम होती हैं। 1999 के बाद से भारतीय इतिहास में जुलाई का महीना हम भारतीयों के लिए कभी भी केवल एक महीना नहीं रहा और इस महीने की 26 तारीख कभी अकेली नहीं आई। 26 जुलाई की तारीख अपने साथ हमेशा भावनाओं का सैलाब लेकर आती है।
गर्व का भाव उस विजय पर जो हमारी सेनाओं ने हासिल की थी। श्रद्धा का भाव उन अमर शहीदों के लिए जिन्होंने तिरंगे की शान में हँसते हँसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। आक्रोश का भाव उस दुश्मन के लिए जो अनेकों समझौतों के बावजूद 1947 से आज तक तीन बार हमारी पीठ में छुरा घोंप चुका है। क्रोध का भाव उस स्वार्थी राजनीति, सत्ता और सिस्टम के लिए जिसका खून अपने ही देश के जवान बेटों की बलि के बावजूद नहीं खौलता कि इस समस्या का कोई ठोस हल नहीं निकाल सकें। भारतीय सैनिकों की शौर्यगाथा के अनगिनत उदाहरण हैं। हमारे सैनिक देश की सुरक्षा के लिए जान की बाजी लगाने का जज्बा रखते हैं। समय समय पर उन्होंने इसे सिद्ध भी किया है। विषम परिस्थितियों में दुश्मनों से मोर्चा लेने में इनका जवाब नहीं। कारगिल युद्ध में भी कुछ ऐसी ही स्थिति रही है। हमारे सैनिकों ने बिना जान की परवाह किये वहां फतह हासिल की। दुश्मनों से अपने इलाके मुक्त कराए। कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी सेना ने द्रास कारगिल पहाडि़यों पर कब्जा करने की नापाक हरकत की थी। जिसे भारतीय सेना ने कामयाब नहीं होने दिया। श्रद्वाजंलि देने वालो में जिला प्रमुख अमित कंडवाल, महानगर आशीष सिंघल, पंकज तायल, शिव नारायण, मनोज सरीन, विशाल बेदी, मनोज वोहरा, अभिषेक साहनी, जितेन्द्र चौधरी, रोहित बेदी, वासू, शिवम गोयल, आदि मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *