देहरादून,(देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिसमें भजन संध्या के उपरांत फूलों की होली खेली गई , जिसमें मंदिर के महंत श्री कृष्णा गिरी जी, दिगंबर श्री भरत गिरी जी , दिगंबर रवि गिरी जी का आशीर्वाद स्वरूप आए हुए सभी भक्तों को प्राप्त हुआ ,आज ही के दिन श्री टपकेश्वर महादेव जी की शोभा यात्रा की तारीख ( 9अगस्त दिन मंगलवार )का भी उद्घोष हुआ ,माननीय मेयर श्री सुनील उनियाल गामा जी, माननीय विधायक श्री गणेश जोशी जी ,माननीय विधायक श्री खजान दास जी ,माननीय विधायक श्री सविता कपूर जी, श्री लालचंद शर्मा जी , और समस्त सेवा दल और विभिन्न संस्थाओं से आए हुए भक्तों को महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और फूलों की होली से सबका मन सराबोर हुआ


