मासूस से दरिंदगी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च, मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा

Candle March

D.NEWS DEHRADUN उत्तरकाशी में दरिंदगी का शिकार हुई मासूम बच्ची को श्रद्धाजंलि स्वरूप कांग्रेस ने शहर में कैंडिल मार्च निकाला। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  पार्टी मुख्यालय राजीव भवन से घंटाघर तक मोमबत्तियों के साथ मार्च किया।

इस मौके पर प्रीतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के ठीक उलट आचरण उत्तराखंड समेत सभी भाजपा शासित राज्यों में किया जा रहा। मुजफ़्फरपुर से देवरिया होते हुए बच्चों के विरूद्ध हिंसा की हवा अब उत्तराखंड तक पहुंच गई है। प्रीतम सिंह जी ने कहा कि राज्य सरकार अगर महिलाओं की रक्षा नहीं कर सकती तो मुख्यमंत्री और सरकार को त्यागपत्र दे देना चाहिए।

कैंडिल मार्च में पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व काबीना मंत्री मातवर सिंह कंडारी, गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या, महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता सहरावत, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, परवादून के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, चमन सिंह, जिला पछूवादून अध्यक्ष संजय किशोर, पूर्व महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, राजेन्द्र शाह, नजमा खान गरिमा दसौनी, अमरजीत सिंह, गिरीश पुनेडा, नवीन पयाल, पूनम भगत, अजय नेगी, दीप बोरा, मोहित नेगी, त्रिलोक सिंह सजवाण महेश जोशी, शान्ति रावत, सोमप्रकाश बाल्मीकी, सुधीर कुमार, अनिल गुप्ता, कुंवर सिंह यादव, मोहन काला, देवेन्द्र बुटोला, परिणिता बड़ोनी, अलका जदली, दीवान सिंह तोमर, विकास नेगी, सुनित सिंह राठौर, अश्विनी बहुगुणा, शोभाराम, हरविंदर सिंह, पूनम कंडारी, श्याम सिंह चौहान, पवन खरोला, कमलेश रमन, राजेश चमोली, अजय सिंह, अनिल ग्रोवर, अनुज शर्मा, सुलेमान, आशा विष्ट, अनुराग मित्तल, विशाल, अनुराधा तिवाड़ी, सावित्री थापा, अलका शर्मा, आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *