श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट राजपुर द्वारा राजपुर में 72 वें श्री रामलीला महोत्सव -2022 का हुआ शुभारंभ

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट राजपुर द्वारा राजपुर में 72 वें श्री रामलीला महोत्सव -2022 का हुआ शुभारंभ। बाल राम की लीलाओं को सभी ने सराहा। राजपुर, देहरादून —– देवभूमि उत्तराखंड राज्य के राजपुर देहरादून क्षेत्र में श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट राजपुर द्वारा विगत 72 वर्षों से संचालित श्री रामलीला महोत्सव -2022 का राजपुर में बड़े जोर शोर शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि श्री विजय कुमार जैन, सुप्रसिद्ध समाजसेवी ने श्री राम लीला महोत्सव-2022 का शुभारंभ करते हुए सादगी एवं धार्मिक धरोहर को अक्षुण्ण रखने वाले आयोजन की भूरि भूरि सराहना की। श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट राजपुर के प्रधान योगेश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि विजय जैन का स्वागत करते हुए रामलीला के पृष्ठ भूमि से अवगत कराया। इस अवसर पर संरक्षक जय भगवान साहू, मंत्री अजय गोयल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल,उप प्रधान शिवदत्त, संजीव गर्ग,आडीटर ब्रह्म प्रकाश वेदवाल, डायरेक्टर चरण सिंह ने भी मुख्य अतिथि का स्वागत किया। लीला आयोजन में कैलाश लीला में नारद बने गणेश,शंकर बने उपदेश और रावण बने दिनेश ने सभी को प्रभावित किया । प्रथम दिवस लीला नारद लीला से प्रारंभ होकर श्री राम जन्म तथा महर्षि विश्वामित्र के साथ श्री राम वन गमन तक मंचित रामलीला को दर्शकों ने बड़ी प्रसन्नता के दर्शन कर पुण्य अर्जन किया। उपरोक्त जानकारी योगेश अग्रवाल प्रधान श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट राजपुर द्वारा जनहितार्थ समाचार पत्र में प्रकाशन हेतु जारी की गई। भवदीय योगेश अग्रवाल 9837034239 प्रधान – श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट राजपुर देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *