2018: नवरात्र में करें इस महामंत्र का जाप, बनेगा बिगड़ा हुआ हर काम

मां दुर्गा (साभारः Sai Baba Teachings,Top Quotes)

D.NEWS DEHRADUN:  Navratri 2018: शारदीय नवरात्र आज से प्रारंभ हो रहे हैं। इस बार नवरात्रि काफी शुभ हैं, क्योंकि मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आ रही हैं और मान्यता है कि इस नवरात्र में मंत्रों का सिद्ध करने का सुनहरा अवसर है। एस्ट्रोलॉजर सरिता गुप्ता के मुताबिक नवार्ण मंत्र मां दुर्गा का सबसे शक्तिशाली मंत्र है, जिसका जाप करने से हर बिगड़ा हुआ काम बन जाएगा और आपको सफलता मिलेगी।

नवार्ण मंत्र में नौ ग्रहों को नियंत्रित करने और मां दुर्गा के तीनों रूपों की एक साथ साधना का प्रभाव समाहित है। इसलिए इसे सबसे शक्तिशाली महामंत्र कहा गया है। इस मंत्र का जाप करने से मां भगवती का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है।

इस बार के नवरात्र का विशेष महत्व है, जिसमें माता की पूर्ण भक्ति भाव से पूजा-अर्चना करने से हर संकट-बाधा दूर हो जाएगी। नवार्ण मंत्र का रोजाना पूजा के दौरान जाप करने से विशेष फल प्राप्त होता है। आइए आपको बताते हैं कि नवार्ण मंत्र क्या है।

नवार्ण मंत्र- ॐ ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *