देहरादून : (देवभूमि जनसांवद न्यूज़) प्रदेश में कोविड संक्रमण घटा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश पिछले 24 घंटे में 103 नए केस आए हैं। जबकि तीन मरीजों की मौत हुई है। 626 संक्रमित ठीक हुए है। 1069 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में संक्रमितों की संख्या 90236 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 7813 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 13 जिलों में 103 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें देहरादून जिले में 32, हरिद्वार में 17, चमोली में 01, पौड़ी में 15, उत्तरकाशी में 01, टिहरी में 01, नैनीताल में 17, चंपावत में 01, ऊधमसिंह नगर में 13, रुद्रप्रयाग 01, अल्मोड़ा 02 व बागेश्वर में 02 संक्रमित मिले हैं। पिथौरागढ़ में एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। जबकि सबसे ज्यादा मामले देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में आए हैं।
प्रदेश में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। तीनों ने देहरादून में ही दम तोड़ा। दून मेडिकल कॉलेज, हिमालयन अस्पताल और प्रेमसुख अस्पताल में संक्रमितों की मौत हुई है। कुल 10110 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमें से 7813 सैंपल निगेटिव मिले।
अब संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार घट रहे हैं। वर्तमान में 1069 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों और होम
आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.35 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार संक्रमण दर 1.30 प्रतिशत दर्ज की गई है।



