आधी रात को चंद्रग्रहण

नई दिल्ली। Lunar Eclipse 2019 Live Update: आज देर रात 1 बजकर 32 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक के लिए चंद्र ग्रहण लग रहा है। ग्रहण की कुल अवधि 2.59 घंटे होगी। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। और इसी के साथ ये साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भी होगा।

चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण से ठीक 9 घंटे पहले यानी कि शाम 4:30 बजे शुरु हो गया है। इस चंद्र ग्रहण को भारत समेत ऑस्ट्रेलिया, एशिया लेकिन यहां के उत्तर-पूर्वी भाग को छोड़ कर, अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी तथा दक्षिणी अमेरिका के ज्यादातर भाग में दिखाई देगा।

क्यों खास है इस बार का चंद्र ग्रहण 
चंद्रगहण की यह घटना अपने आप ऐतिहासिक होने जा रही है।इस बार के चंद्र ग्रहण की दो खास बातें हैं। पहली यह कि 149 साल बाद गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। गुरु पूर्णिमा के दिन हिंदू और बौद्ध मतावलंबी अपने आध्यात्मिक गुरुओं एवं शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करते हैं।

देश में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण? 
याद रहे कि आंशिक चंद्र ग्रहण हमेशा पृथ्वी की बाह्य छाया के अधीन आने से ही शुरू होता है। इस बार चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 57 मिनट 56 सेकंड की होगी। भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण 16 जुलाई की रात 1 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगा और 17 जुलाई की सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर खत्म होगा। चंद्रमा 16-17 जुलाई की मध्य रात्रि को 12:13 बजे को पृथ्वी की बाहरी छाया और 1:31 बजे केंद्रीय छाया के अधीन आ जाएगा। रात के तीन बजे चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा असर दिखेगा जब चांद के सबसे बड़े हिस्से पर पृथ्वी की छाया पड़ेगी और वह काला दिखने लगेगा।

जानिए- क्या है सूतक

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण दोनों से कुछ घंटे पहले का समय ऐसा होता है, जब प्रकृति संवेदनशील हो जाती है। तब कुछ नकारात्मक स्थितियां पैदा हो जाती हैं। इससे अनहोनी की आशंका बढ़ जाती है। इस समय को सूतक काल कहा जाता है। सूर्यग्रहण से 12 घंटे तो चंद्रग्रहण के नौ घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है।

मंदिरों के पट बंद

सूतक के कारण देश के सभी मंदिरों के पट शाम 4:00 से बजे बंद हो गए हैं। यह कल सुबह 5:00 बजे खुलेंगे। करीब 13 घंटे मंदिरों के पट बंद रहेंगे। पट बंद होने के बाद शाम को मंदिर परिसर में भजन कीर्तन होगा।

इन जगहों पर दिखेगा चंद्र ग्रहण

यह आंशिक चंद्रग्रहण होगा जिसे अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम उत्तर पूर्वी हिस्सों को छोड़कर देश भर में देखा जा सकेगा। दुनिया भर में यह ग्रहण एशिया, यूरोप, ऑस्‍ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका के अधिकतर हिस्‍सों में दिखाई देगा।

ऐसे देखें चंद्र ग्रहण लाइव 

अगर आप लाइव चंद्र ग्रहण देखना चाहते है तो आप नासा की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर देख सकते है। इसके लिए आप www.nasa.gov में जा सकते है।

नंगी आंखों से सीधे देख सकते हैं चंद्रग्रहण 
एक्सपर्ट्स की मानें तो Lunar eclipse 2019 यानी पूर्ण चंद्रग्रहण को नंगी आंखों से देखना पूरी तरह से सेफ है और इससे आपकी आंखों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचता। दरअसल, चंद्रग्रहण के 2 फेज होते हैं- एक है आंशिक फेज जिसमें चंद्रमा का कुछ हिस्सा धरती की परछाई से गुजरता है और दूसरा है पूर्ण चंद्रग्रहण जिसमें पूरा चंद्रमा, धरती की परछाई से गुजरता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो सूर्य ग्रहण की तरह चंद्रग्रहण को देखने के लिए किसी तरह के स्पेशल ग्लासेज की जरूरत नहीं होती और आंशिक चंद्रग्रहण हो या फिर पूर्ण चंद्रग्रहण दोनों को ही नंगी आंखों से देखना पूरी तरह से सेफ है।

दूरबीन या टेलिस्कोप से भी देख सकते हैं 
एक्सपर्ट्स की मानें तो चंद्रग्रहण एक ऐसी आकाशीय घटना है जिसे आंखों से देखना पूरी तरह से सुरक्षित है और चंद्रग्रहण के शुरू होने से लेकर खत्म होने तक आप इसे सीधे आंखों से देख सकते हैं। आप चाहें तो चंद्रग्रहण देखने के लिए आप दूरबीन या टेलिस्कोप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इन चीजों को इस्तेमाल करते वक्त आपको किसी तरह के स्पेशल फिल्टर की भी जरूरत नहीं होती।

क्या होता है आंशिक चंद्र ग्रहण

आंशिक चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) तब होता है जब सूरज और चांद के बीच पृथ्‍वी घूमते हुए आती है, लेकिन वे तीनों एक सीधी लाइन में नहीं होते। ऐसी स्थिति में चांद की छोटी सी सतह पर पृथ्‍वी के बीच के हिस्‍से की छाया पड़ती है, जिसे अंब्र कहते हैं। चांद के बाकी हिस्‍से में पृथ्‍वी के बाहरी हिस्‍से की छाया पड़ती है, जिसे पिनम्‍ब्र कहते हैं। इस दौरान चांद के एक बड़े हिस्‍से में हमें पृथ्‍वी की छाया नजर आने लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *