पाक की नापाक हरकत, बिना वजह की फायरिंग, दो भारतीय जवान शहीद

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गई गोलीबारी में घायल दो जवानों की शनिवार को मौत हो गई। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया, ‘‘दुर्भाग्य से, जो दो जवान घायल हुए थे उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सेना इन जवानों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को उत्तर कश्मीर के बारामूला के रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था जिसमें तीन जवान और तीन आम नागरिक घायल हो गए थे। घायलों में चार साल का बच्चा भी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *