
D.J.S News Dehradun : देहरादून में राहुल गांधी की परिवर्तन रैली में संबोधन के दौरान राहुल गांधी से सवाल करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरटीआई कार्यकर्ता से मारपीट कर दी। पुलिस उसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच से उठाकर ले गई। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा में नारेबाजी करने पर भी उसकी पिटाई हुई थी।परेड ग्राउंड में परिवर्तन रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का संबोधन चल रहा था। इसी बीच कार्यकर्ताओं के बीच उठे एक युवक ने राहुल से सवाल करने की कोशिश की। उसकी आवाज राहुल गांधी तक तो पहुंच नहीं पाई, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उसे आडे़ हाथों लिया।और उसके साथ मारपीट कर दी।