
देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) उत्तराखंड सरकार ने खेल महाकुंभ 2023 की तैयारिया शुरू कर दी है… इस सम्बन्ध मे खेल मंत्री रेखा आर्य ने विधानसभा देहरादून स्थित सभागार में खेल महाकुंभ 2023 की तैयारियों को लेकर बैठक ली। बैठक मे खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य में इस वर्ष खेल महाकुंभ 31 अक्तूबर से होगा। उन्होंने अधिकारियों को खेल महाकुंभ की तैयारियां पूरी करने के निर्देश भी दिए है… बैठक समापन के बाद खेल मंत्री ने बताया की खेल महाकुंभ प्रतिवर्ष अक्तूबर के पहले सप्ताह में शुरू होता था। इस बार अपरिहार्य कारणों के चलते आयोजन 31 अक्तूबर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि खेल महाकुंभ अक्तूबर अंत से दिसंबर अंत तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इसके तहत न्याय पंचायत, विकास खंड, जनपद तथा राज्यस्तर पर अनेक प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। खेल महाकुंभ बच्चों के लिए सुनहरा मौका है और इससे उन्हें खेल से जुड़ने का अवसर मिलता है।