
देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न का थाइलैंड में 52 साल की उम्र में निधन, शोक में डूबा खेल जगत
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर रहे शेन वॉर्न का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्होंने 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. शेन वॉर्न की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, वह थाईलैंड में थे और वही उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
अपने 19 साल के इंटरनेशनल करियर में गेंद को अपनी अंगुलियों पर नचाने वाले शेन वॉर्न ने हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनने की इच्छा जाहिर की थी. लेकिन अब अचानक उनके दुनिया के चले जाने से खेल जगत में शोक की लहर छा गई हैं।
पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने शेन वॉर्न की तस्वीर के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, यकीन नहीं कर सकता। महान स्पिनरों में से एक, स्पिन को कूल बनाने वाले सुपरस्टार शेन वॉर्न नहीं रहे. उनके परिवार, दोस्तों, दुनिया भर में उनके फैंस के प्रति मेरी संवेदनाएं।
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर रहे शेन वॉर्न का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. शेन वॉर्न की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, वह थाईलैंड में थे और वही उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

