महेंद्र सिंह धोनी के साथ सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

महेंद्र सिंह धोनी के साथ सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

नयी दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनके चहीते बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। फिलहाल ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल में नजर आएंगे। जहां महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम के जरिए संन्यास का ऐलान किया। वहीं सुरेश रैना ने भी इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा कर अपने संन्यास की घोषणी की।  सुरेश रैना द्वारा साझा की गई फोटो में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, अंबाती रायडू, कर्ण शर्मा और मोनू सिंह नजर आ रहे हैं। रैना ने संन्यास का ऐलान करते हुए लिखा कि आपके साथ खेलना काफी प्यारा रहा महेंद्र सिंह धोनी। मैं पूरे दिल से और गर्व के साथ आपके इस सफर में शामिल होना चाहता हूं। थैंक्यू इंडिया। जय हिंद। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *