अखिल भारतीय मारवाडी महिला एवं हर्षल फाउंडेशन द्वारा बाटे सैनिटाइजर

देवभूमि जनसंवाद न्यूज़ देहरादून : अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन एवम हर्षल फाउंडेशन द्वारा 50 हेल्थ एन हाइजीन किट लक्ष्मण चौक स्तिथ महिला आश्रम की 50 बालिकाओं को दिए गए। वहाँ रहने वाली सभी वरिष्ठ महिलाओ को सैनिटाइजर दिए गए। बालिकाओं के साथ काफी समय व्यतीत किया। काफी विषयो पर वार्तालाप भी हुआ। अंत मे उन्होंने बहुत सुंदर भजन सुनाया।
सहारनपुर चौक से करनपुर तक सभी चौराहों पर खड़ी पुलिस को फ्रूटी एवम सैनिटाइजर ओर आवश्कतानुसार मास्क दिए गए। पहली बार पुलिस वालों से प्रशंसा एवम धन्यवाद संस्था के सदस्यों को मिला। इस अवसर पर रमा गोयल, सुमित सिंघल, मोनिका अग्रवाल एवम सुमन जैन उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *