
देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से ही अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में रह रहे हैं। दोनों अमेरिका के लॉस एंजिल्स के एक लग्जरियस घर में रहते हैं। यहां निक और प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती भी रहती हैं। इसी बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया हैं कि प्रियंका और निक ने लॉस एंजिल्स का घर खाली कर दिया हैं। प्रियंका और निक ने इस घर को 20 मिलियन डॉलर यानी 160 करोड़ के आसपास रुपये से खरीदा हैं। और अब रेड्डिट के एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका और निक ने आर्थिक तंगी के वजह से घर खाली कर दिया हैं। रिपोर्ट के मुताबिक निक और प्रियंका को हर महीने इस घर के लिए 1 लाख डॉलर किराए देना होता था। और वे इस राशि को नही दे पा रहे थे। इसी वजह से दोनों ने घर को गिरवी रखने के लिए बैंक का रुख किया हैं। प्रियंका लॉस एंजिल्स के घर से अक्सर तस्वीर पोस्ट करती थी। लेकिन काफी समय से उन्होंने उस घर से तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करी हैं। और इस वजह से माना जा रहा हैं कि जो घर को लेकर रिपोर्ट्स आई है वो सही हैं। हालांकि इसपर अभीतक प्रियंका और निक के तरफ से कुछ भी बयान नहीं आया हैं।