देवभूमि जनसंवाद न्यूज़ : विकासनगर। हमारे संवाददाताभोजनमाताओं के आंदोलन को समर्थन देने आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने रविवार को भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा सरकार को हाथी के दांत करार देते हुए कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। सरकार गरीबों के लिए योजनाओं का संचालन करने का दावा करती है। लेकिन सरकार की सभी योजनाएं ऐसी हैं कि उनका लाभ कभी भी गरीब वर्ग को नहीं मिल सकता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने गरीब वर्ग की महिलाओं को लकड़ी के धुएं से निजात दिलाने के लिए देश भर में उज्ज्वला कनेक्शन के तहत रसोई गैस सिलेंडर बांटे हैं। लेकिन निशुल्क गैस सिलेंडर बांटने के बाद रसोई गैस के दाम में इतनी वृद्धि कर दी गई है कि गरीब वर्ग तो दूर मध्यमवर्ग के लोग भी रसोई गैस सिलेंडर लेने में खुद को असमर्थ महसूस कर रहे हैं। लिहाजा उज्ज्वला कनेक्शन लोगों के घरों में शो पीस बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो भी योजनाएं चलाई उनका लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। महंगाई की मार ने गरीब वर्ग के सामने दो जून की रोटी का संकट पैदा कर दिया है। प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में 57 विधायक सत्ता के मद में मदमस्त हैं, उन्हें जनता की समस्याओं की जानकारी ही नहीं है। कहा कि कांग्रेस जनता की समस्याओं को लेकर सड़क पर आंदोलन करेगी और अगले विधानसभा चुनाव के बाद जनता के सहयोग से प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
Related Posts

January 30, 2025
0
फिजिक्स वाला विद्यापीठ में “खेल महाकुंभ” की धूम

January 3, 2025
0
दून मेडीकल एमरजेंसी में लापरवाही तय

January 2, 2025
0