देहरादून : नगर देहरादून की 85 वर्ष पुरानी कपड़ा कमेटी देहरादून कपड़ा विक्रेताओं की संस्था है। संस्था कपड़ा व्यापारियों के हित के लिए कार्य करती है।
कपड़ा कमेटी द्वारा होली के शुभ अवसर पर स्थानीय होटल में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
जिसमें चंडीगढ़ से आई सांस्कृतिक कार्यक्रम टीम ‘प्लान बी’ ने अपना आकर्षक प्रस्तुति दी। कपड़ा कमेटी के प्रधान श्री प्रवीण जैन ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।
तथा मंत्री श्री गजेंद्र वासन एवं कोषाध्यक्ष श्री अंशुमान गुप्ता ने सभी को चंदन का टीका लगाया। चंडीगढ़ से आई संस्कृतिक पार्टी ने होली के गीतों पर अपनी भव्य प्रस्तुति दी तथा डांस के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्री इंदर भाटिया ने गेम खिलाए तथा उपाध्यक्ष आई.डी सिंह एवं विजय खंडेलवाल ने लक्की ड्रा का आयोजन कराया।
कार्यक्रम में श्री जितेंद्र अरोड़ा श्री आलोक गुलाटी श्री रमेश चांदना श्री रवि निझोन ने कपड़ा व्यापारियों को उपहार देकर सम्मानित किया।
कपड़ा कमेटी के संरक्षक श्री राम कुमार गुप्ता ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में सुरेश भाटिया राधेश्याम महावर सुनील जैन जगमोहन अरोड़ा अजय गोयल देवेंद्र गोयल प्रवीण गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।


