देहरादून : (चमोली) ग्राम बूरा के श्री के.एल. आर्य के बेटे राजेंद्र कुमार का IMA देहरादून से पास आउट होकर सेना में 12 जून 2021 को लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ उनके पिता जी के द्वारा बताया गया कि इनकी प्रारम्भिक शिक्षा पांचवीं तक ऋषि राम शिक्षण संस्थान हायर सेकंडरी उत्तरकाशी में हुई कक्षा 6 से 12वीं तक सैनिक स्कूल घोड़ाखाल नैनीताल में हुई प्रथम बार में ही NDA पुणे खडकवासला में चयन हुआ तीन वर्ष की कठोर ट्रेनिंग के पश्चात 1 वर्ष की ट्रेनिंग IMA देहरादून से करने पश्चात दिनांक 12-06-21 को पास आउट हुआ
इनके पिता जी वर्तमान में PMGSY सिंचाई खंड चंबा टिहरी गढ़वाल में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं माता जी श्रीमती बीना आर्य गृहणी हैं उनकी इकलौती बहन ज्योति MBBS प्रथम ईयर की छात्रा है, माता-पिता को अपने होनहार बेटे की सफलता पर गर्व है विकास खण्ड घाट क्षेत्रवासियों के द्वारा शुभकामनाएं दी जा रही हैं
वर्तमान में राजेंद्र कुमार का पूरा परिवार माजरीग्रांट भानियावाला देहरादून में निवासरत है।

