जेपी नड्डा ने देवभूमि की जमकर तारीफ, कहा-उत्तराखंड ने देश को हर क्षेत्र में दिया नेतृत्व

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने विषम परिस्थितियों के बावजूद हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का लोहा मनवाया है। कड़ी मेहनत और ईमानदारी के बल पर यहां के लोगों ने सेना, राजनीति, ब्यूारोक्रेसी और साइंस के क्षेत्र में देश का नेतृत्व किया है। 

दून में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड की भूमि आध्यात्म की दृष्टि से महान है। यह सैनिकों की भूमि है। ऐसी धरती पर मुझे आने का मौका मिला इसे मैं अपना सौभाग्य समझता हूं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रव्यापी प्रवास के लिए इसीलिए मैने सबसे पहले उत्तराखंड को चुना है। सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने भी अपने विचार रखे। सम्मेलन की अध्यक्षता शहीद मेजर चित्रेष बिष्ट के पिता एसएस बिष्ट ने की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ,राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम, मेयर सुनील उनियाल गामा, विनय गोयल, विजय धस्माना,अंबर खरबंदा,गिरधर शर्मा आदि उपस्थित थे।

विकास व राष्ट्रवाद का एजेंडा  
नड्डा ने कहा कि देश में विचारधारा का संघर्ष चल रहा है। हमारा रास्ता राष्ट्रवाद व विकास का है। जबकि विरोधी सिर्फ स्वार्थ के एजेंडे पर काम करते हैं जनता उन्हें नकार चुकी है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में पार्टी का स्ट्राइक रेट सबसे अच्छा रहा जो 67 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने जातिवाद को छोड़ विकासवाद को अपनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इसमें सबसे अहम रोल रहा। 

मोदी के साथ देश का भी विरोध कर रही कांग्रेस 
प्रबुद्ध सम्मेलन में नड्डा ने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विरोध करते करते देश का विरोध करने लगी है। जनता इसे अच्छी तरह समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश विरोधी दलीलें देते हैं जिसके आधार पर इमरान खान यूएनओ में भारत का विरोध करते हैं। कांग्रेस के नेता जम्मू कश्मीर में फिर धारा 370 लगाने की बात कर रहे है। शशि थरूर जैसे कांग्रेस नेता पाकिस्तान में जाकर भारत की बुराई कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *