दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया मुंबई का उत्तराखंड में होगा विस्तार

D.J.S News Dehradun : दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया मुंबई भारत, जिसके संस्थापक भारत रत्न डॉक्टर बी आर अंबेडकर थे वर्तमान में राष्ट्रीय अध्यक्ष उनकी पुत्रवधू महा उपासिका मीरा ताई अंबेडकर हैं, एवं राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष उनके पौत्र भीमराव यशवंतराव आंबेडकर जी हैं के द्वारा उत्तराखंड प्रदेश के गढ़वाल मंडल के अंतर्गत जनपद देहरादून में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट एसएस वानखड़े राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण साल्वे राष्ट्रीय संगठक जी आर तमता प्रदेश अध्यक्ष जेसी बेरी सहित गणमान्य अन्य गणमान्य अतिथि गण सम्मिलित होंगे इससे पूर्व तैयारी की बैठक आज भारतीय दलित साहित्य अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर जयपाल जी की अध्यक्षता में बौद्ध विहार न नूर खेड़ा तपोवन में की गई जिसमें सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गई जिसमें बुद्धा एजुकेशनल ट्रस्ट के संस्थापक कर्ता राम रघुराज अशोक कुमार राकेश कुमार के साथ साथ दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के गढ़वाल मंडल संयोजक जितेंद्र सिंह बुटोइया ने सभी जानकारियां दी।
दिनांक 7 जुलाई 2019
समय प्रातः 10:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक
स्थान : बौद्ध विहार नानूर खेड़ा तपोवन देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *