भगवान बनकर राशन देने पहुंची पुलिस

देवभूमि जनसंवाद देहरादून : रुद्रप्रयाग / श्रीनगर। लॉकडाउन में गरीबो के लिये पुलिस फरिश्ता बन रही हैं। नगर में जरूरतमन्द लोगो को पुलिस घर- घर राशन पहुंचा रही हैं। गरीब परिवारों को चिहिन्त कर पुलिस ने 15 दिन का राशन वितरण किया।

चंबा ब्लाक के गावों में थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में पुलिसकर्मी अब तक नगर क्षेत्र के कई जरूरतमंद परिवारों को 15 दिन की रसद सामग्री उपलब्ध कर चुकी हैं। मज्याड़ गांव की रुकमा देवी के पति मेहर सिंह दिव्यांग है। मजदूरी कर महिला परिवार के सदस्यों का भरण-पोषण करती है।

लॉकडाउन के चलते इन दिनों मजदूरी भी नहीं मिल रही है। ऐसे में पुलिस ने आटा, चावल, दाल , मसाला, चीनी , आलू , बड़ी और तेल का किट उपलब्ध कराकर मदद को हाथ आगे बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *