महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किया मोदी सरकार पर हमला

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका सिंह आज देहरादून पहुंची और महिला आरक्षण को लेकर सरकार पर जमकर हमला किया।उन्होंने मोदी सरकार के महिला आरक्षण बिल को छलावा बताया है, उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महिला आरक्षण बिल के नाम पर देश की आधी आबादी को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले जातिगत जनगणना होना आवश्यक है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान 2011 में सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना की गई थी लेकिन मोदी सरकार ने उनक आंकड़ों को जारी करने से भी इंकार कर दिया। उन्होंने इन आंकड़ों को रिलीज किए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने 50% आरक्षण का कैप हटाये जाने की भी मांग उठाई है। प्रियंका सिंह ने दलितों आदिवासियों को आबादी के अनुसार आरक्षण दिए जाने का भी मसला उठाया। उन्होंने महिला आरक्षण अधिनियम तुरंत लागू किए जाने का भी मुद्दा उठाया, उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से महिलाओं को अधिकार दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरकार ने महिला आरक्षण अधिनियम पारित किया है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि ना तो 9 मन तेल होगा और ना ही राधा नाचेगी। क्योंकि सरकार ने इसमें परिसीमन और जनगणना की दो शर्तें जोड़ दी है। इससे प्रतीत होता है कि सरकार महिलाओं के लिए आरक्षण लागू किए जाने को लेकर विलंब कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण अधिनियम देश की आधी आबादी मातृशक्ति के साथ छलावा और धोखे के अलावा कुछ नहीं है, महिला आरक्षण लागू करने से पहले जिस तरह से केंद्र की भाजपा सरकार ने जनगणना और परिसीमन की शर्तें जोड़ दी है उसे वजह से निकट भविष्य में तो महिलाओं को आरक्षण मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में यह महिला आरक्षण बिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बोला गया महज एक जुमला बनकर रह गया है।
बाईट प्रियंका सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *