.jpg)
देवभूमि जनसंवाद न्यूज़ देहरादून : रुद्रप्रयाग,केदारनाथ में इस सीजन हुई रिकार्ड बर्फबारी से धाम में भारी नुकसान का अंदेशा है। बीते सीजन भी बर्फबारी के चलते केदारनाथ और लिनचोली में करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ था। लेकिन, इस बार बीते वर्ष से अधिक बर्फबारी हुई है, जिससे नुकसान भी ज्यादा होने का अंदेशा है।
केदारनाथ में इस बार बर्फबारी ने 40 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। 80 के दशक के बाद इस बार इतनी अधिक बर्फबारी हुई है। साथ इस सीजन लिनचोली और केदारनाथ के बीच छह स्थानों पर 20 फीट से अधिक बर्फ जम गई है। वहीं केदारनाथ मंदिर परिसर के आसपास नौ फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है।