
देवभूमि जनसंवाद न्यूज़ : महानगर कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमण्डल ने महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त से मुलाकात कर उन्हें विभिन्न वार्डों की समस्याओं से अवगत कराते हुए समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया है। प्रतिनिधिमण्डल ने नगर आयुक्त को अवगत कराया कि देहरादून महानगर के वार्ड नं0 51 वाणी विहार में जो सड़क नगर निगम की बोर्ड बैठक में पास हो कर उस सड़क का ठेका भी हो चुका है, क्षेत्रीय विधायक द्वारा जबरन रोड़ का निर्माण कार्य करवाने का काम किया जा रहा है जिसे रूकवाया जाना चाहिए। कांग्रेसजनों ने यह भी कहा कि महानगर के विभिन्न वार्डों में जगह-जगह नगर निगम की सरकारी भूमि पर भू माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। जिसे रोकने के लिए नगर निगम की सरकारी भूमि पर तार बाढ़ लगाई जानी चाहिए। हरिद्वार रोड़ पर सडक के किनारे बने नाले पर सफाई की कोई व्यवस्था न होने से बरसाती पानी का जमाव हो रहा है तथा गन्दगी फैलने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है। उन्होने कहा कि वार्ड नं0 56 के अन्तर्गत हटवाल चैक पर शहीद चित्रेष बिश्ट के नाम से शहीद द्वार एवं शहीद स्मारक का निर्माण करवाया जाय तथा एलआईसी के पीछे बलोदी कलोनी में अवैध पार्किंग व जनरेटर को हटवाया जाय। नगर निगम के 100 वार्ड बने लगभग एक वर्ष बीत जाने के उपरान्त भी सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हो पाई है जिससे कई वार्डों में सफाई कार्य नहीं हो पा रहे है तथा जगह-जगह कूडे के अम्बार लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नं0 32 बल्लूपुर में शौचालय की व्यवस्था कराई जानी चाहिए। आम जन की सुविधा के लिए वार्ड नं0 34 यमुना काॅलोनी में सामुदायिक भवन की स्वीकृति कर निर्माण करवाया जाय। वार्ड नं0 78 में सड़क निर्माण के दौरान टूटी नालियों की मरम्मत करवाई जाय। राजीव नगर में पुस्ते का निर्माण करवाया जाय तथा राजपुर क्षेत्र में नाले के अधूरे निर्माण को पूरा करवाया जाय। वार्ड नं0 44 पटेलनगर में संजय काॅलोनी में सभी नाले गंदगी से अटे पडे हैं जिससे बीमारी का खतरा बना हुआ है जिनकी सफाई करवाई जानी चाहिए। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य राजेष शर्मा, पार्षद आनन्द त्यागी, गुलशेर मियां, दीप बोहरा, अर्जुन सोनकर, महेन्द्र रावत, सुमित्रा ध्यानी, रमेष कुमार मंगू, अमित भण्डारी, हुकम सिंह गडिया, राजू मौर्य, विपुल नौटियाल, अरूण शर्मा, आषीश कुमार, विजय गुप्ता, कविता नन्दवाल, प्रेमलाल निराला, संतन सिंह, वन्दना थापा, सिद्धि प्रसाद ममगाई, भरत सिंह शहा, विजेन्द्र सिंह गडिया, दीपू बोरा, उर्मिला थापा, मो0 राषिद, षोभा चाौहान, नवाब सिद्धिकी, श्रीमती कुंजवाल, आषीष गुसांई आदि उपस्थित थे।