किशोरी ने गंगनहर में लगाई छलांग, सकुशल बचाया

रुड़की। एक किशोरी ने नगर निगम पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। किशोरी को डूबता देख यहां से गुजर रहे तीन युवकों ने साहस का परिचय देते हुए डूब रही किशोरी को गंग नहर से बाहर निकाला। किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 12 बजे एक 15 वर्षीय किशोरी नगर निगम पुल पर चढ़ी और देखते ही देखते उसने गंग नहर में छलांग लगा दी। किशोरी के नहर में कूदते ही राहगीरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। गंगनहर में डूब रही किशोरी हाथ जोड़कर कुछ कहती नजर आयी। इसी बीच सड़क से गुजर रहे राहगीरों द्वारा साहस का परिचय देते हुए युवती को बचाने के लिए गंगनहर में छलांग लगा दी और गायत्री मन्दिर के समीप उसे बाहर निकाल लिया। इस दौरान भारी संख्या में लोग जमा हो गये। किशोरी को डूबने से बचाने वाले युवकों के साहस का लोगों ने उत्साहवर्धन किया।किशोरी की हालत गम्भीर देखते हुए उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। नगर निगम पुल पर किशोरी को देखने के चलते लोगों की भीड़ के कारण लंबा जाम लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात सुचारू किया। मौके पर अफवाह यह भी रही कि किशोरी के साथ एक युवक ने भी छलांग लगाई थी जो गंगनहर की गहराई में समा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *