D.J.S News Dehradun : क्षेत्र के लिये एक और बड़ी उपलब्धि। कार्बन डेटिंग की रिपोर्ट आने के बाद आज श्री बद्रीनाथ जी की आरती की पाण्डुलिपि की प्रति माननीय मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी को भेंट की।माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह पाण्डुलिपि विश्व की धरोहर है और पुरातन सम्पदा को संजोकर रखना यह दूरदृष्टिता का परिचायक है। इस पाण्डुलिपि को संजोकर रखा जायेगा। साथ ही स्पष्ट कहा कि कई वर्षों से आरती के विषय में चली आ रही भ्रान्तियों पर भी विराम लग गया है।इस मौके पर पाण्डुलिपि के संरक्षक महेन्द्र सिंह बर्त्वाल जी, यूसैक निदेशक प्रो. एमपी एस बिष्ट जी, बद्रीनाथ विधायक श्री महेन्द्र भट्ट जी, गम्भीर सिंह बिष्ट, यशवंत फर्स्वाण जी, उपेन्द्र बर्त्वाल, विक्रम पैलड़ा आदि मौजूद थे।