डेंगू की रोकथाम सबकी भागीदारी से ही संभव :गामा

डेंगू प्रभावित वाणी विहार रायपुर में चलाया गया स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन अभियान, जिलाधिकारी डॉ आशीष महापौर के साथ रहे मौजूद
देहरादून । महापौर सुनील उनियाल का माने  कहा कहां की  डेंगू की रोकथाम  सबकी जिम्मेदारी  और सबकी भागीदारी से ही  हो सकती है। ने कहा कि  डेंगू के  को लेकर  जनता  सतर्क रहें और  स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे।  वैक्टर जनित रोग डेंगू के निवारण के लिए जिला प्रशासन ने  बुधवार को वाणी विहार रायपुर क्षेत्र में  महापौर, नगर निगम सुनील उनियाल गामा एवं जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव के संयुक्त प्रयासों से  स्वच्छता और सेेनिटाईजेशन अभियान चलाया गया। 
डेंगू के विरूद्ध जनमानस में जागरूकता चलाये जाने में जिला प्रशासन स्वास्थ्य एवं नगर निगम की बड़ी भूमिका पर जोर देते हुए महापौर  गामा ने कहा कि डेंगू की रोकथाम सबकी जिम्मेदारी एवं सबकी भागीदारी से हो सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से डेंगू निवारण में दिये गये सहयोग पर प्रसन्ता जताई। 
जिलाधिकारी डाॅ आशीष  ने स्वच्छता अभियान में जनमानस को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिये जाने के अलावा  समुदाय में जागरूकता को बढावा दिये जाने की बात कही। उन्होंने स्वच्छता के इस अभियान में विभिन्न स्थानों पर नाले-नालियों की सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, एवं निरन्तर फाॅगिंग किये जाने पर बल दिया। उन्होंने डेंगू से बचने के बारे मे बताया कि डेंगू मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से होता है जो रूके हुए स्वच्छ पानी में पनपता है इसलिए कूलर, पानी की टंकी, पशु पक्षियों के पानी के बरतन, गमले, कूड़ादान, टायर, डिस्पोजल गिलास, आदि पर जहां पानी रूकने की संभावना होती है।  ऐसे स्थानों पर पैनी नजर बनाकर सफाई की जाय। उन्होंने बताया कि इस रोग के बरसाती मौसम में (जून से अक्टूबर) तक फैलने की सम्भावना होती है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम, को डेंगू निवारण कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने वाणी विहार में जैन प्लाट के आसपास रूकने वाले बरसाती पानी और सीवर की सुगम निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश नगर निगम को दिये।
जनपद में डेंगू जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज ऋषिकेश, सहसपुर, डोईवाला, विकासनगर, हबर्टपुर आदि स्थानों पर भी व्यापक स्वच्छता और सेनिटाइजेशन अभियान चलाया गया।
वहीं दूसरी ओर  नगर निगम तथा नगर पालिका के अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न क्वारेंटीन सेन्टरों में भी  व्यापक पैमाने पर कोविड-19 संक्रमण से बचाव  के लिए बडे़ पैमाने पर सेनिटाइजेशन किया गया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी सदर गोपाल राम बिनवाल, वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम डाॅ. आर.के सिंह सहित स्वास्थ्य, जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी साथ रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *