कालसी। यमुनोत्री हाइवे पर क्रेन और वाहन जूड्डो के समीप करीब 200 मीटर के गहरी खाई में जा गिरा। क्रेन में तीन लोग सवार थे। दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना होने पर आसपास के लोगों ने थाना कालसी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को खाई से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल को कालसी अस्पताल में भर्ती कराया। कालसी थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया की क्रेन संख्या यूके07 बी-4862 से बुलेरो वाहन को टिहरी के नैनबाग से विकासनगर लाया जा रहा था। अचानक क्रेन अनियंत्रित होकर वाहन समेत खाई में जा गिरी।
हादसे में चैन सिंह उम्र 63 साल निवासी बगासू उत्तरकाशी, रणजीत सिंह उम्र 52 निवासी डाकरा देहरादून की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान वीर सिंह निवासी सहस्त्रधारा देहरादून के रूप में हुई। जिसे दून रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
