भाजपा विधायक महेश नेगी पर लगा ब्लात्कार का आरोप

देहरादून। भाजपा विधायक पर एक महिला ने संगीन आरोप लगाते हुए जहां अपनी बच्ची को बाप का नाम एवं दोनों का डीएनए टेस्ट कराने की गुहार लगाई। वही कई वर्षों तक शाररिक शोषण एवं विवाहित जीवन को तुडवा कर अपने साथ जिंदगी भर रखने का वादा करने वाले  विधायक के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की। यही नहीं पीड़िता ने  विधायक से अपनी जान का खतरा बताकर सुरक्षा की भी गुहार लगाई।कुछ दिन पूर्व विधायक की पत्नी ने उक्त महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके जवाब में महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित महिला ने बताया कि भाजपा विधायक महेश नेगी ने उसे अपने प्रेम प्रसंग व  जिंदगी भर  अपनी पत्नी बनाकर साथ  रखने के  जाल में फंसा कर उसके साथ हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, नैनीताल, नेपाल सहित कई जगह ले जाकर शारीरिक शोषण किया। यही नहीं मसूरी के होटल में रखकर उसकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ करता रहा। महिला की शादी वर्ष 2018 में शामली निवासी बीएसएफ के एक जवान के साथ हो गई थी। तो  शादी के कुछ महीनों बाद ही भाजपा विधायक महेश नेगी ने महिला को वापिस उत्तराखंड में ससुराल छोड़कर आने पर मजबूर कर दिया था।पीड़ित महिला ने बताया कि शारीरिक शोषण के बाद उस पर मानसिक दबाव भी डाला गया। महिला का आरोप है कि पिछले वर्ष मसूरी में होटल के अंदर ले जाकर किए गए दुराचार के बाद वह गर्भवती हो गई थी और जब उसने गर्भवती होने  की बात भाजपा विधायक नेगी से की तो उन्होंने बच्चे को अपनाने की बात कह कर उनकी देखभाल शुरू कर दी थी। यही नहीं कई बार मेडिकल परीक्षण के लिए  एक अस्पताल में भी साथ ले जाकर कराया। महिला का आरोप है कि अब जब बच्चे का नाम अपने बाप से जोड़ने को लेकर उन्होंने कहा तो भाजपा विधायक की पत्नी ने उनके विरुद्ध ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज करा दिया। महिला का आरोप है कि उन्हें विधायक की पत्नी रीता नेगी ने पांच लाख रुपये की रकम देकर मुंह बंद रखने की बात कही। बाद महिला के विरुद्ध नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया।पीड़िता ने एसएसपी को दिए गए। शिकायती पत्र में कहा कि उनके बच्चे वह भाजपा विधायक का डीएनए टेस्ट कराया जाए। और जबरदस्ती दुराचार करने वाले विधायक के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए यह मामला राजनीतिक गलियारों के विपक्षी खेमों में चर्चाओं का विषय बना है। पुलिस इस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *